{"_id":"69c044cbe139f9af2a0e15d8","slug":"a-youth-was-arrested-at-the-kakarhawa-border-with-rs-725-lakh-in-cash-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155407-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ककरहवा बॉर्डर पर पौने सात लाख रुपये नकदी के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ककरहवा बॉर्डर पर पौने सात लाख रुपये नकदी के साथ युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बाॅर्डर से शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आशु को पकड़ा। पकड़ा गया युवक हरियाणा के पानीपत का निवासी बताया जा रहा है।
नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान उसे पकड़ा गया। जांच में उसके कब्जे से सात लाख सात हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। उसके पास से बरामद रुपये के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं था। लिखापढ़ी कर कस्टम ने रुपये जब्त कर लिए हैं। एसओ मोहाना जीतेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम शनिवार की शाम जांच कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध ने नेपाल से भारत में प्रवेश किया। शक होने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी तलाशी ली। जांच करने पर उसके पास से सात लाख सात हजार पांच सौ भारतीय रुपये बरामद हुए। पूछताछ में व्यक्ति ने रुपये से संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी पहचान हरियाणा राज्य के पानीपत जिला के महावती निवासी आशु के रूप में हुई है।
बरामद रुपये सहित अभियुक्त को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में मोहाना थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, ककरहवा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश कुमार, आरक्षी अनुराग तिवारी, आदित्य यादव आदि शामिल रहे।
बस का परिचालक है युवक : पुलिस की मुताबिक पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई तो पता चला है कि वह बस पर परिचालक का काम करता है। उसके मालिक की तीन बस दिल्ली, सोनौली होते हुए काठमांडो के लिए चलती है।
वह सोनौली बाॅर्डर से बस से लुंबिनी की श्रीलंका की सवारी को लेकर पहुंचा था। बसों में किराये का हिसाब होता है। हिसाब करने के बाद पूरी रकम लेकर उसे दिल्ली जाना था, लेकिन वह सोनौली रूट से जाने के बजाय ककरहवा रूट से रुपये लेकर इधर से निकल रहा था।
वह रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा सका है। रकम को जब्त कर लिया गया है। अगर उसके बताए अनुसार सही है तो कागजात दिखाने के बाद रुपये रिलीज हो जाता है। अब यह कहां तक सही है, जांच के बाद पता चलेगा।
Trending Videos