{"_id":"69f2573361f8db8228089e2b","slug":"after-creating-the-vendor-zone-the-responsible-people-forgot-the-cart-and-pavement-shopkeepers-did-not-shift-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-149826-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वेंडर जोन बनाकर भूल गए जिम्मेदार, नहीं शिफ्ट हुए ठेले व पटरी दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वेंडर जोन बनाकर भूल गए जिम्मेदार, नहीं शिफ्ट हुए ठेले व पटरी दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
-ठेले व पटरी दुकानदारों के चलते आए दिन शहर में लगता है जाम
- प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था, टूटने लगी बेंच
संतकबीरनगर। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुगर मिल रोड पर वेंडर जोन का निर्माण कराया गया है, लेकिन अब तक यहां ठेला व पटरी दुकानदारों को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके साथ ही देखरेख में अभाव में वेंडर जोन में लगी बेंच टूटने लगी है। पिलर भी जगह-जगह गिर गए हैं तो कुछ जगह झाड़ियां उग आई है।
शहर के शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडर जोन का निर्माण कराया गया है। इसके तहत दोनों पटरियों पर पिलर लगाने के साथ ही बैठने के लिए बेंच आदि व्यवस्था की गई है। इस वेंडर जोन में पटरी दुकानदारों के साथ ठेला वालों को शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अब तक शिफ्ट किए जाने का कार्य नहीं हो सका है। इसके कारण शहर में जाम की समस्या बनी हुई है।
वर्तमान स्थिति यह है कि शहर के विभिन्न मार्गाें पर ठेला व पटरी के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिला प्रशासन की पहल पर एडीएम जय प्रकाश ने पालिका अध्यक्ष के साथ व्यापारियों से वार्ता की थी। इसके बाद शुगर मिल रोड पर वेंडर जोन बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि पटरी दुकानदारों व ठेला वालों को वहां पर शिफ्ट किया जाए।
नगर पालिका प्रशासन ने इस पर अमल करते हुए शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक दोनों पटरियों पर वेंडर जोन के तहत पिलर का निर्माण कराया है, लेकिन अब यह बेकार साबित हो रहा है। शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर जहां ठेला लगाकर फल बेचने वालों का कब्जा है तो गोला बाजार में पटरियों पर दुकानें सजी हुई हैं।
शहर के निवासी राजेंद्र प्रसाद, राम जीत आदि ने कहा कि वेंडर जाेन बनने के बाद पटरी दुकानदारों व ठेला वालों को वहां शिफ्ट किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ऐसा न होने से समस्या बनी हुई है।
टूट रही बेंच, उग गई हैं झाड़ियां
वेंडर जाेन में दुकानें शिफ्ट न होने से यहां लगी बेंच टूटने लगी हैं। कई जगह बेंच टूटी दिख रही हैं। इसके साथ ही छोटे-छोटे पिलर जहां लगाए गए हैं, उसके आस-पास झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। ऐसे में जो लोग सुबह व शाम को टहलने जाते हैं, उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए शुगर मिल रोड पर वेंडर जोन का निर्माण कराया गया है। जल्द ही पटरी दुकानदारों व ठेला वालों का वहां पर शिफ्ट कराने के लिए कदम उठाया जाएगा। इससे लोगों को जाम समस्या से निजात मिल सकेगी।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
Trending Videos