सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   RO is out of order, toilets are locked... advocates and complainants are all worried.

Siddharthnagar News: आरओ खराब, शौचालयों पर ताला...अधिवक्ता-फरियादी सब परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
RO is out of order, toilets are locked... advocates and complainants are all worried.
विज्ञापन
- मेंहदावल तहसील में बुनियादी सुविधाओं का टोटा
Trending Videos

- प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप का सहारा, परिसर में लगे तीनों आरओ खराब
- तीन शौचालयों में दो पर ताला, एक की सफाई व्यवस्था खराब
- तहसीलदार ने कहा- दुरुस्त कराई जाएगी व्यवस्था
मेंहदावल। तहसील परिसर मेंहदावल में अधिवक्ताओं तथा फरियादियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गर्मी के इस मौसम में प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है, तो शौचालय में ताला लटक रहा है। इसके साथ ही तहरील परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी का सपना अभी तक साकार नहीं हो पाया है।
क्षेत्र के विधायक ने अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार का कार्यालय अपनी मर्जी से खुलता व बंद होता है। फिलहाल मेंहदावल तहसील में फरियादियों से लेकर अधिवक्ताओं के बीच समस्याएं ज्यादा हैं, जिसका निस्तारण जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील तथा ग्राम न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। अधिवक्ता से लेकर फरियादी तक परेशान हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रामकरन यादव, दया सागर, हीरालाल, चन्द्रभान, मनीष सिंह, हेमंत तिवारी आदि का कहना है कि तहसील में कोई सुविधा नहीं है। शौचालय पर ताला लटक रहा है। प्याऊ लगे है लेकिन इससे ठंडा पानी नहीं निकलता है। खराब पड़े प्याऊ को दुरुस्त कराने में कोई रुचि नहीं है। परिसर में गंदगी भी है।

परिसर में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए तीन सुलभ शौचालय बेकार पड़े हैं। तहसीलदार कोर्ट के समीप तथा एसडीएम कोर्ट के समीप बने शौचालय में ताला लटक रहा है। अधिवक्ताओं के लिए बने शौचालय की स्थिति भी काफी खराब है। गंदगी के कारण तेज दुर्गंध उठती है। फरियादी परिसर से बाहर नगर पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय का प्रयोग करते हैं।
-दिवाकर भारती, एडवोकेट


अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा हुई थी। घोषणा के एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक परिसर में लाइब्रेरी स्थापित नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ तहसील में प्रतिदिन सैकड़ों लोग मुकदमे की पैरवी में आते हैं, लेकिन उनके लिए बेहतर सुविधा तहसील परिसर में उपलब्ध नहीं है।
-जनार्दन प्रसाद पांडेय, एडवोकेट

तहसील में जाति, आय, निवास के लिए भी लोग आते हैं, लेकिन यहां आने वाले लोगों के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय में ताला लगा है।
-विनोद कुमार यादव, फरियादी


तहसील में फरियादियों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। तपती धूप में अधिवक्ता के तख्त पर बैठकर ही आराम पाते हैं। कोई अलग से बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल तक इस परिसर में मौजूद नहीं है।
-छट्ठी प्रसाद, फरियादी

तहसील में लगे आरओ प्लांट को ठीक कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अन्य अव्यवस्था को भी जल्द ही सही कराया जाएगा, जिससे कि लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
-अल्पिता वर्मा, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed