सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Grooms' cars were stuck in traffic jams for hours.

Siddharthnagar News: जाम में घंटों फंसी रहीं दूल्हों की गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Grooms' cars were stuck in traffic jams for hours.
इटवा कस्बे में मंगलवार की रात में लगी जाम से परेशान रहे बाराती।  
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में मंगलवार की रात में लगे जाम से घंटों दूल्हों की गाड़ियां फंसी रहीं। इसके चलते यह गाड़ियां गंतव्य स्थलों तक निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंचे। लोगों को परेशान होना पड़ा।
Trending Videos

मंगलवार देर शाम इटवा कस्बे में अचानक बरात में शामिल होने आई गाड़ियों के लंबे काफिले के चलते पूरा इटवा हांफने लगा। ऐसा तब था जब एसओ संजय कुमार मिश्र की अगुवाई में इटवा पुलिस मुस्तैदी से ट्राफिक पुलिस की ड्यूटी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, मंगलवार को तेज लगन के चलते इटवा-बांसी मार्ग, इटवा-बढ़नी और इटवा-मिठौवा पर शादी में जाने के लिए सैकड़ों गाड़ियां इन मार्गों से होकर गुजर रहीं थीं। हालत यह रही कि दोनों प्रमुख मार्गों पर तीन किमी तक जाम की स्थिति बनी रही। इसमें एंबुलेंस और दूल्हों की गाड़ियां फंसी रहीं। इस दौरान वाहनों में बैठे दूल्हे काफी बेचैन नजर आए।
कस्बा निवासी प्रमोद कनौजिया बताते हैं कि वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस वालों के एक मार्ग की गाड़ियों को रास्ता देते तो अन्य मार्गों पर सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लग जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed