सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Problems resolved... Wheat procurement at procurement centers increases

Siddharthnagar News: दिक्कतें हुईं दूर... क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की बढ़ी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Problems resolved... Wheat procurement at procurement centers increases
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खाद्य और रसद विभाग की ओर से संचालित दो राजकीय गेहूं खरीद केंद्र और भारतीय खाद्य निगम की ओर से संचालित एसडब्ल्यूसी का एक केंद्र खुला है।
Trending Videos

बोरे की किल्लत समेत अन्य दिक्कतें दूर होने के बाद गेहूं की खरीद की रफ्तार बढ़ गई है। तीनों केंद्रों पर 29 अप्रैल तक 136 किसानों से 8768.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर मंडी परिसर के नाम से खुले गेहूं खरीद केंद्र पर 48 किसानों से 4400 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। वहीं, डुमरियागंज के नाम से खुले केंद्र पर 74 किसानों से 3200 क्विंंटल गेहूं बेचा है। इसके साथ ही एसडब्ल्यूसी के गेहूं खरीद केंद्र पर 14 किसानों से 1168.50 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है।
केंद्र के प्रभारी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा केंद्र पर किसानों से गेहूं तौल जारी है। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed