सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girl students will become proficient in computer education; the landscape of learning in Kasturba schools is set to transform.

Siddharthnagar News: कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष होंगी छात्राएं, कस्तूरबा विद्यालयों में बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Girl students will become proficient in computer education; the landscape of learning in Kasturba schools is set to transform.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनेंगी। इंटरमीडिएट स्तर तक उन्नयन के साथ ही विद्यालयों में कंप्यूटर लैब और डॉक्यूमेंट्री कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे छात्राओं को डिजिटल शिक्षा, प्रेजेंटेशन और ऑनलाइन अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे न केवल पढ़ाई आसान होगी बल्कि बेटियां तकनीकी रूप से सशक्त भी बनेंगी। जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के संबंध में डीएम ने संबंधित को निर्देश भी दिए हैं।
Trending Videos

जनपद में इस वर्ष आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को इंटरमीडिएट स्तर तक अपग्रेड किया गया है और इनमें प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह विद्यालय सुविधाओं से लैस हैं। इसी साल यह विद्यालय अस्तित्व में आए हैं। इन विद्यालयों में आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित करने का काम चल रहा है, जहां छात्राओं को बेसिक कंप्यूटर से लेकर डिजिटल लर्निंग, प्रोजेक्ट वर्क और ऑनलाइन कंटेंट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही डॉक्यूमेंट्री कक्ष के माध्यम से विषयों को दृश्य माध्यम से समझाने पर जोर रहेगा, जिससे कठिन विषय भी आसानी से समझ में आ सकें। अबतक सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर रही छात्राओं को इस पहल से बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब के जरिये उन्हें डिजिटल दुनिया से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक होगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से छात्राओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी तकनीकी शिक्षा में पीछे नहीं रहेंगी। डीएम शिवशरणप्पी जीएन ने संबंधित को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे छात्राओं को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed