{"_id":"69f2724fe1a34db32109ade2","slug":"women-held-a-jan-akrosh-padyatra-in-bharatbhari-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157371-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं ने भारतभारी में निकाली जन आक्रोश पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं ने भारतभारी में निकाली जन आक्रोश पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। विपक्ष की ओर से नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने के विरोध में बुधवार को भारतभारी मंडल के भारतभारी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज से महिलाओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की।
मंडल अध्यक्ष रामू गौतम के अध्यक्षता में महिला समाजसेवी आशा देवी के नेतृत्व में सरस्वती इंटर कालेज से मोतीगंज होते हुए सोनबरसा स्थित भाजपा कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें अपने अधिकारों का पूरा बोध है।
साथ ही उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर इस विधेयक को सफल बनाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा की महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा ही करना जानती है और यहां पर महिलाएं सुरक्षित हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजू गौतम, आकाश पांडेय, दीपक चौधरी, बालकेश चौधरी, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos