सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Personnel trained for the census.

Siddharthnagar News: जनगणना के लिए कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Personnel trained for the census.
विज्ञापन
बर्डपुर। जनगणना 2027 के तहत नगर पंचायत कपिलवस्तु सभागार में कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में पहली बार जनगणना में पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मकान की सटीक लोकेशन, नंबरिंग व विवरण दर्ज करने के बारे में प्रशिक्षक यशवंत कुमार और रवि प्रकाश ने जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना से संबंधित बुकलेट और पहचान पत्र वितरण के बाद ईओ नवीन कुमार सिंह ने जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और नई डिजिटल प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में यह 16 वीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिससे आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में पारदर्शिता और तेजी आएगी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में स्वगणना तहत सात मई से 21 मई तक मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की ओर से विस्तृत सूचीकरण किया जाएगा। पहले बैच के प्रशिक्षण में 28 शिक्षक शामिल हुए। समापन अवसर पर रेनू यादव, आशीष चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, फूलचंद्र, प्रमिला कन्नौजिया, आशा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed