{"_id":"69f265832f8602935c0d02d4","slug":"water-coolers-found-closed-clarification-sought-from-eo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157381-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बंद मिले वाटर कूलर ईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बंद मिले वाटर कूलर ईओ से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे आरओ और वाटर कूलर का औचक निरीक्षण किया। इसमें कुछ स्थानों पर वे चालू हालत में नहीं पाए गए।
एक टोंटी खराब पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ईओ नगर पालिका से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पालिका क्षेत्र में हाइडिल तिराहा, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री काॅलेज, रोडवेज, हनुमान मंदिर तेतरी बाजार, पेट्रोल पंप तिराहा और साड़ी तिराहा पर स्थापित आरओ व वाटर कूलर का मुआयना किया।
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज, पेट्रोल पंप तिराहा, साड़ी तिराहा पर स्थापित आरओ व वाटर कूलर बंद मिले। हनुमान मंदिर तेतरी बाजार में एक टोंटी खराब पाई गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका का स्पष्टीकरण प्राप्त करने और तीन दिन में खराब आरओ और वाटर कूलर को ठीक कराकर चालू कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos