{"_id":"69f264dc43698652160c1b36","slug":"information-provided-to-people-about-legal-aid-and-rights-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157396-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कानूनी सहायता व अधिकारों की लोगों को दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कानूनी सहायता व अधिकारों की लोगों को दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आमजन को निशुल्क कानूनी सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
लेखपाल संघ के महामंत्री देवेंद्र राठौर ने शिविर में मौजूद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल संरक्षण, मानवाधिकार, मोटर दुर्घटना मुआवजा और लोक अदालतों के लाभ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके अलावा शिविर में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया ताकि लोग समय रहते इस गंभीर बीमारी के प्रति सतर्क हो सकें।
इस दौरान उदयभान, रघुवर प्रसाद, राजेश पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, श्रद्धानंद, पीएलवी स्वाति श्रीवास्तव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos