फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   An impactful reel will bring you recognition.

Siddharthnagar News: प्रभावशाली रील दिलाएगी सम्मान

Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
An impactful reel will bring you recognition.
सिद्धार्थनगर। ‘’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’’ अभियान के तहत अब रील बनाकर भी युवा सम्मान का हकदार बन सकते हैं। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इसमें रील और लघु फिल्म बनाने के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए माय भारत पोर्टल पर चार अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं पांच अगस्त को सुबह नौ बजे से बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं बल्कि युवाओं में नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं आठ विधाओं में आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, रील और लघु फिल्म निर्माण, स्लोगन (नारा) लेखन, कविता लेखन/स्लैम पोएट्री और संगीत और रैप शामिल हैं। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed