फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Upper caste army demonstrated and submitted a memorandum.

Siddharthnagar News: सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Upper caste army demonstrated and submitted a memorandum.
इटवा। यूजीसी कानून की वापसी की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने शुक्रवार को खुनियांव में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एपीओ को सौंपकर कानून वापस लेने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने कहा है कि यूजीसी कानून की यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जो गंभीर संवैधानिक प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना भारत के संविधान में दिए गए समानता के अधिकार की भावना के अनुरूप नहीं है और इससे उत्पीड़न की घटनाएं घटने की बजाए और बढ़ेंगी। ऐसे में तत्काल यूजीसी कानून वापस लिया जाए। जिला महासचिव शैलेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भेदभाव को रोकने के लिए बनाया गया यह कानून इसे बढ़ावा देगा। सवर्ण आर्मी ने इसके पूर्व मझौवा चौराहे से विकास खंड खुनियांव मुख्यालय तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान हरिकृष्ण पांडेय, राम धीरज, लक्ष्मीकांत, कृष्णपाल सिंह, कन्हैया पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed