{"_id":"69ab2dc4fcce2b8d4d0c9127","slug":"workers-should-monitor-the-names-of-voters-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154555-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदाताओं के नाम की निगरानी रखें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदाताओं के नाम की निगरानी रखें कार्यकर्ता
Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ परिसर में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव की अध्यक्षता में बूथ और सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई।
इसमें जनता की समस्याओं, समाजवादी पार्टी की रणनीतियां और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम को लेकर चर्चा हुई। पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से मिलकर कार्य करने के लिए कार्यकर्ता से आह्वान किया गया।
सपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बूथ सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथ व सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान बूथ के वोटर लिस्ट की निगरानी जिम्मेदारी से करते रहें। किसी भी पात्र मतदाता का वोटर लिस्ट से नाम कटने न पाए। अगर साजिश के तहत किसी भी पात्र मतदाता के नाम को वोटर लिस्ट से काटने की बात सामने आई तो समाजवादी पार्टी न्याय की लड़ाई के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि गांव के सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए मतदाताओं और बूथ लेवल ऑफिसर का सहयोग करें। सपा जिला सचिव रामू यादव ने सभी बूथ व सेक्टर प्रभारियों को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।