{"_id":"69bef51b83e08f4678005ce1","slug":"ayurvedas-support-in-seasonal-diseases-number-of-patients-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155359-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माैसमी बीमारियों में आयुर्वेद का सहारा, बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माैसमी बीमारियों में आयुर्वेद का सहारा, बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
शहर के पुरानी नौगढ़ में स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, पुरानी नौगढ़ में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित लोग आयुर्वेदिक उपचार की ओर रुख कर रहे हैं। इससे ओपीडी में रोजाना 30-40 मरीज पहुंच रहे हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक इलाज लोगों के लिए कारगर साबित हो रहा है। यही कारण है कि राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, पुरानी नौगढ़ में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, प्रतिदिन ओपीडी में 30 से 40 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 70 प्रतिशत मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा कुछ मरीज बीपी के उतार-चढ़ाव, घुटनों के दर्द, खुजली और अन्य समस्याओं को लेकर भी आ रहे हैं।
मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार आयुर्वेदिक दवाएं दी जा रही हैं। खांसी और जुकाम से पीड़ितों को काढ़ा दिया जा रहा है, जबकि बुखार के मरीजों को चिरैता समेत अन्य औषधियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही डॉक्टर मरीजों को ठंड से बचाव और घरेलू उपचार के उपाय भी बता रहे हैं।
इलाज कराने आईं रेशमा ने बताया कि कई दिनों से खांसी से परेशान थीं और कई सिरप लेने के बाद भी आराम नहीं मिला, लेकिन यहां दवा के साथ घरेलू उपाय बताए गए हैं। वहीं रमेश ने बताया कि उन्हें लंबे समय से बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए उन्हें दवा और परहेज की सलाह दी गई है।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश अग्रहरि ने बताया कि मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के तहत बेहतर इलाज दिया जा रहा है और मरीजों को बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
Trending Videos