{"_id":"6a5012baff1d5a0c4d05f0d5","slug":"bku-submits-eight-point-memorandum-regarding-farmers-issues-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161000-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Fri, 10 Jul 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छररोधी दवा छिड़काव, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और खाद वितरण की जांच की उठाई मांग
बांसी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बांसी ब्लॉक इकाई ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में बैठक की। इसके बाद आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीओ पंचायत अजय राय को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष संपूरन की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष डॉ. रहमत अली की मौजूदगी में हुई बैठक में ग्राम पंचायत गोनहाडीह के स्वयं सहायता समूहों की जांच कराने, सभी ग्राम पंचायतों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने, अधूरे आरसीसी मार्गों का निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति बहाल करने, पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और खड़ंजों की मरम्मत कराने, नालियों की सफाई तथा खाद वितरण में अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. रहमत अली ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष संपूरन ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। बैठक में संगठन मंत्री राम सजीवन चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।