{"_id":"6a50125bf5080a6c2f0fd078","slug":"connecting-road-to-be-built-at-a-cost-of-98-lakh-commute-to-become-easier-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160995-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 98 लाख से बनेगा संपर्क मार्ग, आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 98 लाख से बनेगा संपर्क मार्ग, आवागमन होगा सुगम
Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औदहीकला से आनंद धाम कुटी होते हुए झिंगहा तक 1.36 किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू
त्वरित विकास योजना के तहत बजट मिलने के बाद मिट्टी पटाई का काम शुरू
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के औदही कला गांव में स्थित ट्रांसफाॅर्मर से झिंगहा के आनंदपुर आश्रम होते हुए प्राथमिक विद्यालय झिंगहा तक मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में काफी प्रसन्नता है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 1.36 किमी लंबे इस नए मार्ग के बनने से आनंदपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।
बढ़नी ब्लाॅक के झिंगहा में स्थित आनंदपुर आश्रम को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 98.08 लाख रुपये की लागत से 1.36 किमी लंबे इस नए मार्ग का बनना शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से यह कार्य करवाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने से झिंगहा व उतरौला के ग्रामीणों के साथ-साथ आनंदपुर आश्रम के श्रद्धालुओं के आवागमन में काफी सहूलियत होगी। ठेकेदार ने मिट्टी का काम शुरू करा दिया। क्षेत्र लोगों हरि नारायण यादव, दीपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, महबूब खान, जितेंद्र शुक्ल, रामदेव गुप्ता, चंद्रभान आदि ने बताया कि वर्ष में दो बार आश्रम पर विशाल भंडारा होता है, जिसमें आसपास के गांवों के अलावा बलरामपुर, महराजगंज, बस्ती व नेपाल से भी हजारों श्रद्धालु आते हैं लेकिन कच्चा रास्ता होने से बारिश के मौसम में आश्रम तक पहुंचना काफी कठिन होता था। सड़क के बनने से सभी के लिए काफी सुविधा होगी।
इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई राकेश चौधरी ने बताया कि मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 1.36 किमी लंबाई के इस मार्ग के निर्माण के लिए 98.08 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
बोले लोग
हाईवे से झिंगहा-उतरौला मार्ग काफी खराब है। झिंगहा से औदही कला मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों के लिए अब एनएच की भीड़-भाड़ से छुटकारा मिल जाएगा।
- मो. हारून, औदही कला
-- -
झिंगहा में स्थित आनन्दपुर आश्रम को मानने वाले आस-पास के गांवों के अलावा बलरामपुर, महराजगंज, बस्ती और नेपाल से भी बहुत हैं।श्रद्धालु साल में दो बार भंडारे में आते ही हैं लेकिन रास्ता न होने से काफी दिक्कत होती है।
- राहुल शुक्ल, निवासी औदही कला