फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video threatening suicide sent to wife; her body found upon return.

Siddharthnagar News: पत्नी को भेजा जान देने की बात कहते वीडियो, लाैटी तो मिला शव

Fri, 10 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Video threatening suicide sent to wife; her body found upon return.
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के भैसाही गांव के पास स्थित एक मैरिज हॉल के किराए के कमरे में बृहस्पतिवार को सचिन विश्वकर्मा (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने कुछ देर पहले बाजार गई पत्नी के मोबाइल पर जान देने की बात कहते हुए एक वीडियो भेजा था।
विज्ञापन

वीडियो देखकर पत्नी जब वापस लौटी तो पति कमरे में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सचिन विश्वकर्मा (27) पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा ने करीब पांच वर्ष पहले अंशु विश्वकर्मा से प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन वर्षीय बेटी कनिष्का है। पिछले करीब दो माह से दोनों अपनी बेटी के साथ भैसाही स्थित मैरिज हॉल परिसर में किराए के कमरे में रह रहे थे। अंशु एक ऑर्केस्ट्रा दल में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अंशु खरीदारी के लिए बढ़या चौराहे गई थी। इसी दौरान सचिन ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने जान देने की बात कही। वीडियो देखते ही अंशु घबराकर तत्काल कमरे पर पहुंचीं, जहां सचिन मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed