सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crowds gathered in large numbers for Shyam Baba Nishana Yatra, showering flowers from rooftops

Siddharthnagar News: श्याम बाबा निशाना यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, छतों से की फूलों की वर्षा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in large numbers for Shyam Baba Nishana Yatra, showering flowers from rooftops
शोहरतगढ़ कस्बे में श्याम बाबा निशाना शोभायात्रा में शामिल सांसद जगदम्बिका पाल। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चैत्र पापमोचनी एकादशी पर शोहरतगढ़ श्रीरामजानकी मंदिर से श्याम बाबा पालकी निशान शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा यहां से निकलकर नगर पंचायत कार्यालय गोलघर,भारत माता चौक,प्रेमगली, इक्कावन तिराहा से राजस्थान अतिथि भवन पर आकर समाप्त हुआ।
Trending Videos


यात्रा में नगर पंचायत चैयरमैन उमा अग्रवाल महिला की अध्यक्षता में महिलाए व युवतियां हाथ में निशान लेकर हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे का जयघोष करते हुए फूलों की होली खेलते हुए अबीर गुलाल की बारिश की गई। नवयुवक व नवयुवतियां सेठों के सेठ सांवरिया सरकार के धून पर थिरकते नजर आए। पूरा नगर श्याम के रंग में रंगा हुआ था। महिलाओं ने छतों से शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा ने अबीर गुलाल व फूलों की होली खेल लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया। शोभायात्रा के पूर्व श्रीराम जानकी मंदिर पुजारी सत्यप्रकाश शुक्ल व टिल्लू शर्मा ने यजमान सुनील शर्मा व पत्नी मीनाक्षी शर्मा द्वारा श्री श्याम बाबा व षोडशोपचार का वैदिक मंत्रोच्चार कर अखण्ड ज्यौति जलाई और निशान का पूजा अर्चना कर आरती की गई। इस दौरान नगर पंचायत चैयरमैन पति रवि अग्रवाल,सतीश मित्तल, बिष्णु बबूना,मनोज पोद्दार,नीलू रूंगटा,सुधांशु बोरा, मुकेश पोद्दार,रंजन मित्तल,रितेश अग्रवाल, अमित दालान, सर्वेश खेतान,गोलू दालान,चंचल मित्तल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed