सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   D.El.Ed exam: Conducted in three shifts, students' reactions to math paper mixed

डीएलएड परीक्षा : तीन पालियों में संपन्न, गणित पेपर पर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed exam: Conducted in three shifts, students' reactions to math paper mixed
जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाह
विज्ञापन
विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषयों की परीक्षा में अधिकांश परीक्षार्थी रहे उपस्थित
Trending Videos

धेंसा/ सिद्धार्थनगर। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से आयोजित डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में तीन पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी निगरानी और डायट प्रवक्ता व विद्यालय शिक्षकों की देखरेख में कराई गई।
प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें नियमित पंजीकृत 346 परीक्षार्थियों में से 345 उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। बैक पेपर श्रेणी में सभी सात परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 11:30 बजे से 12:30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें नियमित 345 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक अनुपस्थित रहा। वहीं, बैक पेपर में 33 परीक्षार्थियों में से 27 उपस्थित और छह अनुपस्थित पाए गए। तृतीय पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस पाली में पंजीकृत 346 में से 345 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक अनुपस्थित रहा। बैक पेपर के सभी सात परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थियों ने गणित विषय के प्रश्न पत्र को लेकर असंतोष जताया। उनका कहना था कि पेपर में मिस प्रिंट होने के कारण प्रश्न समझने में कठिनाई हुई और अधिकांश प्रश्नपत्र कठिन स्तर का रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराई गई। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर नकलविहीन और व्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने का दावा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed