{"_id":"6a6b9a0ad32632c0b807e087","slug":"dispute-over-dust-raised-by-sweeping-woman-assaulted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162091-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झाड़ू से धूल उड़ने पर विवाद, महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झाड़ू से धूल उड़ने पर विवाद, महिला से मारपीट
Fri, 31 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के सिहोरिया गांव में घर के बाहर झाड़ू लगाने के दौरान धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिहोरिया गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी केदारनाथ मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान धूल उड़ने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद मौके से भाग निकले। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।