सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Engage diligently in SIR, ensure no voter is left out

Siddharthnagar News: मनोयोग से एसआईआर में लगे रहें, कोई भी मतदाता न छूटे

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Engage diligently in SIR, ensure no voter is left out
विज्ञापन
तुलसियापुर। डीएम के निर्देश पर डीसी स्वत: रोजगार योजना ने सोमवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। डीसी मनरेगा स्वत: रोजगार डीएन दूबे ने सचिव और कर्मियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्यों के निस्तारण में पूरी निष्ठा और मनोयोग से लगे रहें। किसी भी मतदाता को योजना का लाभ न छूटे, इस पर विशेष ध्यान दें।
Trending Videos

ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत एनआरएलएम, स्वत: रोजगार, स्थापना और लेखा पटल का गहन निरीक्षण किया गया। डीसी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक समय पर पहुंचाया जाए ताकि योजनाओं की सफलता सुनिश्चित हो। साथ ही गांवों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सीएचसी शोहरतगढ़ और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी के गेट के पास उबड़-खाबड़ मार्ग देखकर नाराजगी व्यक्त की और तुरंत मार्ग पिच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रोगियों का बेहतर इलाज करने और उनसे अच्छे व्यवहार करने पर जोर दिया। अगर किसी रोगी से अनावश्यक शुल्क वसूला गया या बाहर की दवा लिखी गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों के भोजन की गुणवत्ता, आवास कक्ष, रहन-सहन और शिक्षा की स्थिति देख कर संतोष व्यक्त किया गया। वार्डन इंचार्ज नीलम को निर्देश दिए गए कि छात्राओं की शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed