{"_id":"69938ba00b06a02de80f7244","slug":"nextgen-beat-balaji-by-three-wickets-to-win-the-series-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-153627-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेक्स्टजेन ने बालाजी को तीन विकेट से हराकर जीती सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेक्स्टजेन ने बालाजी को तीन विकेट से हराकर जीती सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित एकदिवसीय शृंखला में नेक्स्टजेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ नेक्स्टजेन 2-0 से ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
मैच में नेक्स्टजेन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बालाजी क्रिकेट अकादमी की टीम 21 ओवर में मात्र 94 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंकित ने 37 रन की पारी खेली। नेक्स्टजेन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप ने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। आदर्श ने तीन, वैभव और आनंद ने एक-एक विकेट लेकर बालाजी की पारी को जल्दी समेट दिया।
जवाब में 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्टजेन की टीम ने 25 ओवर में सात विकेट गंवाकर तीन विकेट से सीरिज को अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रियांशु ने 22, आर्या 16 और आर्यन ने 15 रन का योगदान किया। शानदार गेंदबाजी के लिए संदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ नेक्स्टजेन ने दो मैचों की एकदिवसीय शृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।
Trending Videos