पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Every message from the Prime Minister infuses new energy into the spirit of 'Nation First'.

Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के प्रत्येक संदेश से मिलती है राष्ट्र प्रथम भावना को नई ऊर्जा

Mon, 29 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Every message from the Prime Minister infuses new energy into the spirit of 'Nation First'.
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के नगरा बूथ पर पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ''''''''मन की बात'''''''' के 135वें एपिसोड को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह व सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों से सीख लेते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त जनसंवाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रत्येक संदेश से समाज में सेवा, स्वावलंबन और राष्ट्र प्रथम की भावना को नई ऊर्जा मिलती है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ''''''''मन की बात'''''''' आज देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम बन चुका है।
विज्ञापन

प्रत्येक माह लोग इसके प्रसारण की प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री इस माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करते हुए प्रेरक प्रसंगों, सकारात्मक प्रयासों और जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाते हैं। उनके संदेश समाज को नई दिशा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और हरित भारत के निर्माण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, लाल त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रमेश मणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed