{"_id":"6a418993ccc819db9e00a7d5","slug":"the-examinations-scheduled-for-june-29-and-30-will-now-be-held-on-july-1-and-2-respectively-siddharthnagar-news-c-7-gkp1038-1368875-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश के कारण दरोगा भर्ती की पीईटी स्थगित, अब लखनऊ में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश के कारण दरोगा भर्ती की पीईटी स्थगित, अब लखनऊ में होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत सोमवार और मंगलवार को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को प्रशासन ने बारिश के कारण निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में प्रस्तावित थी।
पुलिस विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लगातार बारिश और मैदान की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं परीक्षा की सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब 29 जून को बुलाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक जुलाई को लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 जून को होने वाली परीक्षा अब दो जुलाई को उसी केंद्र पर कराई जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव केवल मौसम की वजह से किया गया है और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी तैयारियां लखनऊ केंद्र पर सुनिश्चित कर ली गई हैं। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे संशोधित तिथि और स्थान के अनुसार अपनी तैयारी करें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।