फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Female students should pursue education fearlessly.

Siddharthnagar News: निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करें छात्राएं , सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर

Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Female students should pursue education fearlessly.

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थिति राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और कानून के बारे में जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने की अगुवाई में टीम राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज सिरसिया में पहुंची। यहां महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल लगाई। उन्हें मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एसआई मीरा वर्मा ने बताया कि सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि संचालित की जा रहीं हैं। इसका लाभ सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करके लिया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रेनू ने छात्राओं और महिलाओं को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed