फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out in the gas cylinder while cooking.

Siddharthnagar News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग

Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the gas cylinder while cooking.
चिल्हिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिल्हिया कस्बा में बुधवार देर शाम खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग से बचाव के लिए परिजन बच्चों को लेकर दूसरे की छत पर कूद गए। सूचना पर पहुंची चिल्हिया पुलिस व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चिल्हिया कस्बा में बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे राकेश वर्मा की पत्नी घर किचन में भोजन बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलिंडर में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आवाज सुन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पड़ोस के लोग हिम्मत करते हुए घर में घुस गए और सबसे पहले सिलिंडर में लगी आग को जूट के बोरे से बुझा दिया। उसके बाद घर में लगी आग को बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक फ्रीज, वाॅशिंग मशीन, सोफा, बेड, कपड़ा सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने बताया कि अगर सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed