{"_id":"6ade619f8955ee3172017939","slug":"five-arrested-in-nepal-for-allegedly-disrupting-religious-harmony-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167060-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में पांच गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में तीन लोगों पर विसर्जन के दौरान कथित तौर पर सद्भाव प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल होने, जबकि दो अन्य पर सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो और सामग्री प्रसारित करने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के अनुसार, कृष्णनगर नगरपालिका-2 में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियां किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों और वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपितों में कृष्णनगर नगरपालिका-1 के सेमरा निवासी 23 वर्षीय विकास यादव, 18 वर्षीय गांधी चौहान और 18 वर्षीय सुनील चौहान शामिल हैं। इन तीनों पर धार्मिक व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसी नगरपालिका के मदरनिया निवासी 19 वर्षीय आर्यन मिश्र को घटना में शामिल लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कृष्णनगर नगरपालिका-11 के रामनगर (कप्तानगंज) निवासी 26 वर्षीय हरि नारायण पाल पर फेसबुक पर धार्मिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित नहीं करने की अपील की है।