सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five individuals with outstanding warrants arrested and action taken against six others for disturbing the peace during a special drive.

Siddharthnagar News: विशेष अभियान में पांच वारंटी गिरफ्तार, छह पर शांतिभंग की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Five individuals with outstanding warrants arrested and action taken against six others for disturbing the peace during a special drive.
विज्ञापन
बांसी। थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों की रोकथाम के लिए छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार एसडीएम न्यायालय बांसी से जारी वारंट के अनुपालन में ग्राम मसिना खास निवासी संजीत, दीपक, राजेंद्र, लक्ष्मण उर्फ अखिलेश गौतम तथा राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम पिपरा दोयम निवासी रामकरन चौधरी और धन प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर चालान किया गया। इसी क्रम में ग्राम कंड़सरा निवासी रामरतन यादव, हरि प्रसाद, गोपाल यादव और शुभम यादव के विरुद्ध भी शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed