सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mukesh sleeping on roof murdered by having his throat slit in Siddharthnagar crime news

छत पर सोते समय हत्या: 23 साल के मुकेश की गला रेतकर हत्या, सुबह मां मां ने देखा खून से लथपथ शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

मृतक की पहचान मुकेश पुत्र रामदेव के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और रात में घर की छत पर सो रहा था, जबकि उसकी मां और छोटा भाई नीचे सोए थे। पिता रामदेव मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक के छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

mukesh sleeping on roof murdered by having his throat slit in Siddharthnagar crime news
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा में मंगलवार रात घर की छत पर सो रहे 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह मां ने बेटे का खून से लथपथ शव देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।



मृतक की पहचान मुकेश पुत्र रामदेव के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और रात में घर की छत पर सो रहा था, जबकि उसकी मां और छोटा भाई नीचे सोए थे। पिता रामदेव मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों तथा आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed