{"_id":"6a31b04d563c5866e307c9b7","slug":"first-day-of-council-schools-attendance-was-nowhere-low-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159861-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों का पहला दिन : कम तो कहीं नहीं आए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों का पहला दिन : कम तो कहीं नहीं आए बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पिपरादोयम में झाड़ू लगाते प्रधानाध्यापक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन परिषदीय स्कूलों में कम मिली बच्चों की संख्या
कई स्कूलों में साफ-सफाई व बच्चों को बुलाने में व्यस्त दिखे अधिकांश अध्यापक
सिद्धार्थनगर। गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल में अलग-अलग माहौल देखने को मिला। तेज धूप और गर्मी के साथ ही छुट्टियों के बाद स्कूल का पहला दिन होने के कारण बच्चों की संख्या कम दिखी, हालांकि अधिकांश अध्यापक ड्यूटी पर नजर आए। कहीं पर अध्यापक सफाई करते मिले, कहीं अध्यापक पहुंचे लेकिन बच्चे नहीं आए तो कहीं कम संख्या में आए बच्चे पढ़ाई करते नजर आए। इनमें कई अध्यापकों की जनगणना में ड्यूटी लगी थी, जिनमें कई ने गर्मी की छुट्टियों में ही जनगणना कार्य पूर्ण कर लिया था।
शहर के कंपोजिट विद्यालय तेतरी बाजार में सुबह नौ बजे अध्यापक सुरेंद्र कुमार समेत सात सहायक अध्यापक मौके पर मौजूद थे। यहां पंजीकृत 153 बच्चों में मंगलवार को मात्र 51 बच्चे आए थे। कक्षा एक से आठ तक संचालित इस विद्यालय में गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर पहले दिन सभी कक्षाओं में कम बच्चे दिखे। मिड-डे-मिल में सब्जीयुक्त दाल व चावल बना था।
अध्यापक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 31 नए बच्चों का एडमिशन हुआ है। सरप्लस होने के कारण यहां तैनात रहे प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र पांडेय का समायोजन के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा में स्थानांतरण हो गया है। अध्यापक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी जनगणना में ड्यूटी लगी थी, गर्मियों की छुट्टी में ही वह कार्य पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धनगढिया में सुबह आठ बजे पंजीकृत 124 बच्चों में मौके पर कोई बच्चा नहीं आया था। यहां तैनात दो शिक्षा मित्र मौजूद रहे। उनका कहना था कि एक सहायक एवं प्रधानाध्यापक गांव में बच्चों को बुलाने गई थी। मिड-डे मिल नहीं बन रहा था, मौके पर दो रसोइया मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय पुरैना में तैनात दो अध्यापिका में एक छूटी पर है एक उपस्थित मिली। यहां पंजीकृत 60 बच्चों में कोई उपस्थित नहीं मिला, जबकि दो रसोइया मौके पर मौजूद रहीं। कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में पंजीकृत 350 बच्चों में मौके पर 10 बच्चे मौजूद रहे। यहां पर तीन अध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र हैं दो लोग छूटी पर है, प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र मौजूद रहे। रसोईया मौके पर मौजूद रहीं लोग साफ सफाई करते दिखे।
-- -- -- -- -- -
जनगणना से नहीं प्रभावित हो रहा शिक्षण कार्य
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करहिया में भी नामांकन अभियान के तहत कक्षा एक में 18 बच्चों तथा कक्षा दो में एक बच्चे का नामांकन हुआ है। विद्यालय के सहायक अध्यापक रामाश्रय लाल ने बताया कि विद्यालय में दो सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षा मित्र तैनात हैं, जिनकी ड्यूटी जनगणना में लगी है, लेकिन शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय खुनुवां के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार शुक्ल ने बताया कि अब तक कक्षा एक में 15 बच्चों, कक्षा दो में तीन तथा कक्षा तीन में दो विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सहायक अध्यापक दिलीप कुमार भारती, राजहंस तथा शिक्षामित्र बृजेश चन्द्र की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। इसके बावजूद विद्यालय के शिक्षण कार्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा। संवाद