{"_id":"6a31b05d29e9e79fa80ea7cd","slug":"siddharth-university-admission-deadline-extended-to-the-30th-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159860-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विवि : प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विवि : प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि का विस्तार किया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक, परास्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता एवं अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।