{"_id":"6a31b13832378603db0f0c71","slug":"bsc-bcom-and-ba-llb-fourth-semester-results-declared-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159859-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीएससी, बीकॉम व बीए-एलएलबी चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीएससी, बीकॉम व बीए-एलएलबी चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु ने सत्र 2025-26 के बीएससी, बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर और बीए-एलएलबी (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्र-छात्राएं अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि कुलपति प्रो. कविता शाह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम समयबद्ध तरीके से जारी कर रहा है। कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीएससी, बीकॉम और बीए-एलएलबी (ऑनर्स) चौथे सेमेस्टर के अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विभाग अथवा परीक्षा प्रकोष्ठ से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। विश्वविद्यालय लगातार विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परिणाम जारी कर रहा है, जिससे नए शैक्षणिक सत्र की प्रक्रिया समय पर संचालित हो सके।