सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gaighat massacre: Three named accused absconding, raids underway in search

गायघाट हत्याकांड : नामजद तीन आरोपी पकड़ से दूर, तलाश में छापेमारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gaighat massacre: Three named accused absconding, raids underway in search
विज्ञापन
- पुलिस आठ नामजद समेत चौदह पर दर्ज की है प्राथमिकी
Trending Videos

- पांच आरोपियों को पुलिस अब तक कर चुकी है गिरफ्तार


धनघटा। क्षेत्र के गायघाट में हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए आठ नामजद में से अभी भी तीन पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गायघाट गांव में रविवार को एक लड़के की बरात गोरखपुर के तामा के लिए निकली थी। महिलाएं बरात की विदाई कर लौट रहीं थीं। इसी दौरान महिलाओं के ऊपर पत्थर फेंकने व छेड़खानी की खबर से विवाद हो गया। इसके बाद गांव में शादी वाले एक घर के लोगों से मारपीट होने लगी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक को इस कदर चोट आई कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल शांत करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और 6-7 अज्ञात के विरुद्ध हत्या का रिपोर्ट दर्ज किया है, जिसमें प्रधान और उसके दो पुत्र भी शामिल हैं। आठ में से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अभी भी तीन आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
उधर गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed