{"_id":"69cc21ddcf903e2e040f26fd","slug":"gas-agency-accused-of-assault-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155879-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैस एजेंसी से पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैस एजेंसी से पर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार में चौधरी एचपी गैस एजेंसी पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।
एचपी गैस के ग्रामीण वितरण संचालक हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि वह एजेंसी पर मौजूद था। गैस सिलिंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं की लंबी लाइन के बीच से एक युवक गोदाम पर आकर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने चेतिया चौकी में की, लेकिन बाद में जब पता चला कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। उसका इलाज भी चल रहा है। आवेश में आकर उसने जो कार्य किया, उसके लिए वह उसके परिवार समेत सभी ने पश्चात करते हुए माफी मांगी और उसके बाद हम लोग आपस में बैठकर सुलह-समझौता कर लिया। अब किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।
चेतिया चौकी इंचार्ज प्रदीप चौहान ने बताया कि चौधरी एचपी गैस के गोदाम पर मारपीट की सूचना मिली थी। मालिक ने सूचना दी थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos