{"_id":"69f2545476f64ee47300b274","slug":"lemons-hit-a-double-century-as-demand-increased-heat-and-weddings-increased-the-pace-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157403-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़ी मांग तो दोहरा शतक लगा गया नींबू, गर्मी और लग्न ने बढ़ाई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़ी मांग तो दोहरा शतक लगा गया नींबू, गर्मी और लग्न ने बढ़ाई रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लग्न में डिमांड बढ़ने के साथ दाम में आया उछाल, आम लोगों की पहुंच से दूर
सिद्धार्थनगर। गर्मी का पारा चढ़ते ही रसोई की जान माने जाने वाले नींबू के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। लग्न (शादी-ब्याह) के सीजन और बढ़ती गर्मी के बीच नींबू की मांग इतनी तेज हुई कि अच्छे क्वालिटी का नींबू अब 250 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। आम आदमी की थाली में स्वाद बढ़ाने वाला यह छोटा सा फल अब जेब पर भारी पड़ रहा है।
गर्मी का मौसम लगने के साथ ही सब्जी के दाम में तेजी से उछाल आ जाता है। इसी बीच में लग्न भी शुरु हो गई है। ऐसे में सब्जी के भाव को छोड़िए नींबू के दाम आसमान छूने लगे हैं। मौजूदा समय में मंडी में ही अच्छे क्वालिटी का नींबू 250 रुपये किलो बिक रहा है। मंडी की बात करें तो नवीन मंडी के कारोबारी शाह मोहम्मद ने बताया कि इस समय नींबू की खपत कई गुना बढ़ जाती है। एक ओर तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग नींबू पानी, शिकंजी और सलाद में इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर शादी-ब्याह के आयोजनों में भी इसकी भारी मांग रहती है। सप्लाई सीमित होने और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में अचानक उछाल आ गया है। अच्छे आकार और रसदार नींबू 200 से 250 रुपये किलो तक बिक रहे हैं जबकि छोटे और हल्के नींबू भी 180 से 200 रुपये किलो के बीच मिल रहे हैं।
सब्जी मंडियों में इस समय नींबू के दाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दुकानदारों के अनुसार आवक कम होने की वजह से थोक बाजार में भी कीमतें अधिक हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। वहीं, छोटे दुकानदारों की बात करें तो आठ से 10 रुपये प्रति पीस अच्छा और बड़ा दाना बेच रहे हैं।
स्थिति और आगे का अनुमान
व्यापारियों का मानना है कि जब तक नींबू की नई खेप बाजार में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचती, तब तक कीमतों में राहत मिलना मुश्किल है। आने वाले कुछ हफ्तों में अगर आपूर्ति बढ़ती है तो दामों में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन फिलहाल गर्मी और लग्न का असर बना रहने से नींबू महंगा ही रहने वाला है। गर्मी के मौसम में राहत देने वाला नींबू इस बार आम लोगों को राहत देने के बजाय महंगाई का झटका दे रहा है। हालात यह हैं कि लोग अब नींबू खरीदते समय भी जेब का हिसाब लगाने को मजबूर हो गए हैं।
Trending Videos