{"_id":"69c82fdfb3356121aa0953b8","slug":"only-one-case-came-up-on-the-resolution-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155695-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समाधान दिवस में आया सिर्फ एक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समाधान दिवस में आया सिर्फ एक मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लोटन। कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या के अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व का एक मामला आया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान ने कहा कि गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। जबतक क्षेत्र में गेंहू की कटाई समाप्त नहीं होती है, तब तक भूसा काटने वाली मशीन को कदापि न चलने दिया जाए। उनका कहना है कि गेहूं के फसलों में आग लगने का मुख्य कारण भूसा मशीन ही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि भूसा काटने वाली मशीनों पर नजर बनाए रखें। यदि इस तरह कि शिकायत मिलती है तो त्वरित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज, गोपाल यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।