{"_id":"6988e99e49682fdac60b3ea1","slug":"road-construction-will-provide-relief-to-people-in-the-flood-affected-area-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153112-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क निर्माण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क निर्माण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के खैरी शीतल प्रसाद के मौर्या डीह टोला में आजादी के बाद अब तक पक्की सड़क नहीं बन पाई थी। हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलने वाले इस टोले के लोग पक्की सड़क न होने से बरसात के दिनों में कहीं भी वाहन से आवागमन नहीं पाते थे।
ग्राम प्रधान के प्रयास से शोहरतगढ़ विधायक ने पूर्वांचल निधि योजना के तहत मार्ग को स्वीकृति दिलवाई, जिसके बाद अब सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
बढ़नी ब्लाॅक का खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत लगभग हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है। ग्रामपंचायत के सातों टोले खैरी, मुरव्वनडीह, शिवदुलारेडीह, पन्नापुर, नकोलडीह, चिरगहना, करौता और टीकर के लगभग पांच हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित रहती है। गांव के नीलेश साहनी, मनबहाल मौर्य, दीपक निषाद, रामकुमार आदि ने कई बार सड़क के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग की, लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर 490 मीटर की सड़क बनने के लिए संतुलित क्षेत्रीय विकास (पूर्वांचल) निधि योजना के तहत शासन से 50.94 लाख रुपये की लागत की योजना स्वीकृति हुई और मौजूदा समय में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया है। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगाी।
Trending Videos