फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: De-addiction is the shared responsibility of families, society, and educational institutions

Siddharthnagar News: नशामुक्ति परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों की साझा जिम्मेदारी

Sun, 02 Aug 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: De-addiction is the shared responsibility of families, society, and educational institutions
- नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, पीएम का संबोधन सुना, विद्यार्थियों ने ली शपथ
विज्ञापन

- सिविवि में आयोजित हुआ नशामुक्त समाज के लिए कार्यक्रम का आयोजन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के बाद कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि नशामुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों की साझा जिम्मेदारी है।
संबोधन के बाद विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि वर्ष 2047 तक ड्रग-फ्री इंडिया का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब युवा इसे व्यक्तिगत संकल्प के साथ सामाजिक आंदोलन बनाएंगे।
विज्ञापन

लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा व क्षमता को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में अगले 100 सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनमें खेल प्रतियोगिताएं, वॉकथॉन, नुक्कड़ नाटक और जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित होंगी ताकि समाज के हर वर्ग को नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र इस अभियान के प्रभावी ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। इस अवसर पर कुलपति ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीता यादव, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय, वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सौरभ सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। समापन पर सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण और जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed