{"_id":"6a7a121976c42cbc3a0bdd81","slug":"siddharthnagar-news-drivers-character-certificates-will-now-also-be-verified-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162690-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चालकों के चरित्र प्रमाणपत्र का भी अब होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चालकों के चरित्र प्रमाणपत्र का भी अब होगा सत्यापन
Tue, 11 Aug 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्कूल वाहनों की जांच के लिए एक बार फिर जांच अभियान शुरू होगा। इस बार परिवहन विभाग सिर्फ वाहन की फिटनेस और कागजात तक सीमित नहीं रहेगा। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट और जरूरी दस्तावेजों के साथ चालक के चरित्र प्रमाणपत्र का भी सत्यापन कराया जाएगा।
वाहन सड़क पर चलने के योग्य है या नहीं, जिम्मेदारी संभाल रहा चालक सत्यापन की कसौटी पर खरा उतरता है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।
स्कूली वाहनों की जांच समय-समय पर चलती है। शासन की ओर से निर्देश जारी किए जाते हैं। स्कूल वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए एक बार फिर शासन ने वाहनों के सत्यापन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
यह अभियान 11 से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा। विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में 700 से अधिक विद्यालय वाहन पंजीकृत हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के सामने इतने वाहनों और उनके चालकों की जांच बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान अधिकारियों की नजर खास तौर पर उन वाहनों पर रहेगी, जो मानकों की अनदेखी कर बच्चों को ढो रहे हैं। वाहन की फिटनेस प्रमाणपत्र, पंजीकरण, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कागजात की जांच की जाएगी। इसके साथ चालक के दस्तावेज और चरित्र प्रमाणपत्र का सत्यापन भी कराया जाएगा।
इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों की विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा।