सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Gorakhpur beat Lucknow

Siddharthnagar News: गोरखपुर ने लखनऊ को हराकर जीता खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Gorakhpur beat Lucknow
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का खेला गया फाइनल मुकाबला
Trending Videos

तुलसियापुर (सिद्धार्थनगर)। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में मंगलवार को सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गोरखपुर ने लखनऊ को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह और नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।
फाइनल मैच में गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आशुतोष चौधरी ने 68, अमित शर्मा ने 38 और राजकुमार ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गोरखपुर के राहुल सिंघवा और नीरज यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। संदीप मित्तल और अमन पासवान को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। अमन पासवान ने शानदार 60, संदीप मित्तल ने 31, अंकुर लखमानी ने 39 और आनंद दुबे ने 22 रनों की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर के अमन पासवान को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए संदीप मित्तल (गोरखपुर) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन चुने गए। ‘बेस्ट बॉलर’ का खिताब गोरखपुर के अनुराग यादव को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed