{"_id":"6a6f7fa512766db9da08713a","slug":"siddharthnagar-news-happiness-returns-to-eight-families-on-the-verge-of-breaking-up-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162219-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आठ बिखरते परिवारों में फिर लौटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आठ बिखरते परिवारों में फिर लौटी खुशियां
Sun, 02 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महिला थाना में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुई नई किरण जनसुनवाई
सिद्धार्थनगर। महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को आठ बिखरते परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। मिशन शक्ति के तहत आयोजित काउंसिलिंग के दौरान लंबे समय से अलग रह रहे आठ दंपतियों के बीच आपसी विवाद समाप्त कराया। दोनों पक्षों की सहमति और लिखित समझौते के बाद सभी दंपती एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए। समझौते के बाद परिवार के लोगों ने राहत जताई और दंपतियों को साथ विदा किया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। काउंसलिंग टीम ने दोनों पक्षों की बातें सुनकर आपसी मनमुटाव दूर कराया। काउंसिलिंग में मुख्य आरक्षी आशा, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी संगीता, शिखा खरवार, प्रगति और शिवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।