फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pregnant women receive vaccines at routine immunization camp

Siddharthnagar News: नियमित टीकाकरण शिविर में गर्भवतियों को लगे टीके

Sat, 01 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pregnant women receive vaccines at routine immunization camp
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और गांवों में शनिवार को नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवतियों, बच्चों और किशोर-किशोरियों का टीकाकरण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। मुड़िला मिश्र गांव में एएनएम शारदा देवी ने आठ गर्भवतियों और 13 बच्चों का टीकाकरण किया। सिकंदरपुर में एएनएम आशामती ने पांच गर्भवतियों और पांच बच्चों को टीके लगाए। वहीं, सिकरा बुजुर्ग में एएनएम लीला सिंह ने चार गर्भवतियों, आठ बच्चों और तीन किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया। डेगहर में एएनएम धर्मावती देवी ने 8 गर्भवतियों, 10 बच्चों और दो किशोर-किशोरियों को टीके लगाए। इस मौके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed