फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Procession of the *Alam* and *Taboot* taken out in memory of the martyrdom of Janabe Sakina

Siddharthnagar News: जनाबे सकीना की शहादत की याद में निकाला गया अलम ताबूत का जुलूस

Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Procession of the *Alam* and *Taboot* taken out in memory of the martyrdom of Janabe Sakina
डुमरियागंज क्षेत्र के‌‌ कस्बा हल्लौर में चेहल्लुम की आठवीं की रात निकाले गए अलम‌ ताबूत के जुलूस
सिद्धार्थनगर। चेहल्लुम की आठवीं पर रविवार रात डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में अकीदतमंदों ने अलम-ताबूत का जुलूस निकालकर देर रात तक नौहा-मातम किया। हजरत इमाम हुसैन की लाडली मासूम बेटी जनाबे सकीना की शहादत की याद में जगह-जगह मरसिया मजलिस आयोजित की गई। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित जनाबे सकीना के रौजे से रविवार की रात 11 बजे नायाब हैदर की देखरेख में अलम और ताबूत का जुलूस निकाला गया। अली असगर के रौजे इमामबारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी और दरगाह हजरत अब्बास होते हुए वापस जनाबे सकीना के रौजे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजित मजलिस में जाकिर जमाल हैदर और अजीम हैदर ने जनाबे सकीना पर कैदखाने जिनदाने शाम में यजीदी लश्कर की तरफ से ढाए गए जुल्म, सितम और अत्याचार को विस्तार से बयां किया। जनाबे सकीना का मसायब सुनकर अकीदतमंद हाय सकीना, हाय अब्बास की सदा बुलंद कर रो पडे़।
विज्ञापन

मजलिस से पहले मरसियाख्वानी शाहिद आलम और उनके सहयोगी ने की। जुलूस में सकीना की शहादत पर आधारित दर्द भरे नौहे पढे़ गए। इस पर अकीदतमंदो ने पूरी शिद्दत से मातम किया। इससे पूर्व दरगाह हजरत अब्बास में मरसिया मजलिस आयोजित की गई, जिसमें जाकिर शजर हैदर जैगम ने हजरत अब्बास के फजायल और मसायब को बयान किए। मजलिस में भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed