फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Surge of devotion at Shiva temples; ritual bathing of the deity performed amidst chants

Siddharthnagar News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, जयघोष के साथ हुआ जलाभिषेक

Tue, 04 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Surge of devotion at Shiva temples; ritual bathing of the deity performed amidst chants
शोहरतगढ के डोई शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
सिद्धार्थनगर। श्रवण मास के पहले सोमवार पर शहर से देहात तक शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही लोग मंदिरों पर पहुंचने लगे। प्रमुख मंदिरों से शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए लाइन लगाकर जलाभिषेक कराया गया। सुख शांति के लिए भगवान भोलनाथ से कामना की गई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर कावंड़ियों का जत्था निकला, जिसमें भगवान शिव की गीतों पर खूब झूमेे। सुरक्षा को देखते हुए शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही है। दुख से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने रुद्राभिषेक भी किया। इसमें नगर सिंहेश्वरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी भगवान शिव कर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक : पथरा। सावन के पहले सोमवार को मिठवल कस्बा स्थित प्राचीन बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर करीब पांच बजे से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे और परिवार की सुख समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। भारतभारी शिव मंदिर व बेंवा शिव मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ : भारतभारी। श्रवण मास के शुरू होते ही कावड़ियों का जत्था दिखने लगा। माह के पहले सोमवार की सुबह से ही कांवड़ियों का जत्था अयोध्या व डुमरियागंज राप्ती नदी से जल भरकर प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया गया। हनुमान मंदिर के पुजारी महंत कृष्ण मणि दास महाराज ने बताया कि कावड़ यात्रा की शुरुआत काफी वर्षों पहले हुई थी आज दूर-दराज से लोग शिव जी को जल चढ़ाने आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों का निकला जुलूस, बोल बम से गूंज उठा कस्बा : बांसी। सोमवार को कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में शिवभक्तों ने भव्य और विहंगम जुलूस निकाला। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। कस्बे के सुरसा मंदिर से कावड़ियों का जुलूस निकलकर राप्ती नदी पहुंचा, जहां श्रद्धालु जल भरकर मंगल बाजार होते हुए टेकधर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
यहां से डीजे की धुन पर नाचते-गाते और झूमते हुए हजारों भक्तों का सैलाब बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसके बाद जुलूस पुनः सुरसा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
जयघोष के साथ हुआ जलाभिषेक : धेंसा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा नानकार स्थित स्वंभू बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर पर सावन महीने के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय सहित हजारों क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करके जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। पहले सोमवार को भीड़ अधिक होने के कारण सभी भक्तों ने कतारबद्ध होकर स्वंभू बाबा पल्टन नाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के कटेश्वरनाथ गांव में स्थित शिव मंदिर पर रविवार की रात से लेकर सोमवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सोमवार सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार रात व सोमवार पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed