{"_id":"6afb3f698c0e30f3fe0a90d7","slug":"siddharthnagar-news-took-charge-of-the-treasurys-double-lock-system-inspected-the-various-sections-at-the-collectorate-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168246-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोषागार के डबल लॉक में लिया चार्ज कलेक्ट्रेट में पटलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोषागार के डबल लॉक में लिया चार्ज कलेक्ट्रेट में पटलों का किया निरीक्षण
Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करते डीएम गौरव सिंह सोगरवाल। संवाद
सिद्धार्थनगर। नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को जिले के 46वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार कार्यालय के डबल लॉक में चार्ज लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां, मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना का कार्य उनकी पहली प्राथमिकता है। 17 नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर रहेगा। वहीं, जनगणना के कार्य को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जिले के विकास को लेकर तय प्राथमिकताओं और योजनाओं को समझने के लिए पूर्व अधिकारियों से भी फीडबैक लिया जाएगा। इसके आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।