{"_id":"698236db210fd6d8320c46fc","slug":"siddharthnagar-news-ultimate-given-for-installation-of-statue-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152831-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रतिमा लगवाने के लिए दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रतिमा लगवाने के लिए दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। बीएसपी के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम मंगलवार को पेंडारी गांव में पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चोरी की बाबा साहेब की पीतल की प्रतिमा स्थापित करवाने और वारदात का पर्दाफाश करके दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की पीतल की मूर्ति की चोरी होना बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि ईओ इटवा अखिलेश दीक्षित और एसओ त्रिलोकपुर से 12 घंटे के भीतर दूसरी मूर्ति लगवाने और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके लिए दोनों अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता हुई है। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, मंडल प्रभारी इंद्रजीत गौतम, अंगद राज गौतम, राधेश्याम गौतम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos