फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special cleaning of temples; meeting held with staff.

Siddharthnagar News: मंदिरों की विशेष सफाई, कर्मचारियों के साथ हुई बैठक

Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Special cleaning of temples; meeting held with staff.
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय सभागार में बुधवार रात अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय स्टाफ, सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, चालक और सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में सावन माह के दौरान भगवान शिव के मंदिरों और शिवालयों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों से अपने-अपने वार्डों में समय से पहुंचकर नियमित सफाई करने को कहा। उन्होंने बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते हैं इसलिए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

इसके लिए सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में नगर पंचायत की अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed