सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special discussion on Operation Kayakalp and Nipun Bharat Mission

Siddharthnagar News: आपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन पर की विशेष चर्चा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Special discussion on Operation Kayakalp and Nipun Bharat Mission
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के परसा में स्थित बीआरसी पर सोमवार को ग्रामप्रधान, स्थानीय प्राधिकारी-निकाय सदस्य व प्रधानाध्यापक का ब्लाॅक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण समारोह का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी में डीबीटी के अन्तर्गत अभिभावक के खाते में भेजे गए 1200 रुपए का उपयोग, प्रेरणा पोर्टल, आपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन पर विशेष चर्चा की गई।
Trending Videos

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिभावकों को एसएमसी,आउट आफ स्कूल बच्चों,दिव्यांग बालक एवं बालिका शिक्षा आदि विषयों पर जनसमुदाय को जागरूक एवं प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। डीबीटी के तहत अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये बच्चों के ड्रेस,स्वेटर,जूता-मोजा,बैग व स्टेनरी खरीदने के लिए भेजा गया है। इस दौरान बीईओ अरुण कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रधान यशोदानंदन मिश्र,मुख्तार अहमद, डाॅ.आशुतोष सिंह,निसार अहमद,राहुल पांडेय,महेंद्र मिश्र,हरिनारायण शुक्ल,ध्रुव कुमार,अक्षय यादव, रामदास मौर्या,अनिल मिश्र,विवेक गुप्ता,विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed