सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bad roads, traffic problems

Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bad roads, traffic problems
बांसी क्षेत्र के नचनी से दुभरा को जोड़ने वाली जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ।
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लुचुइया–रमवापुर नानकार संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर और बदहाल स्थिति में है। लगभग दस वर्ष पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से करीब 500 मीटर इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन कार्य सही न होने के कारण एक वर्ष के भीतर ही सड़क टूटकर खराब हो गई।
Trending Videos

यह मार्ग प्राथमिक विद्यालय रमवापुर नानकार, आरोग्य केंद्र तथा प्राथमिक विद्यालय बैदौला को भी जोड़ता है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं रोज इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर हालत उनके लिए बड़ी बाधा बनी हुई है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा कई गांवों के लोग धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों के लिए इसी मार्ग से पल्टादेवी मंदिर भी जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी इस समस्या पर अब तक नजर नहीं पड़ी है, जिससे जनता अपने आप को असहाय महसूस कर रही है। डॉ. पवन कुमार मिश्र ने बताया कि लुचुइया–रमवापुर नानकार सड़क ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से जिला पंचायत को हस्तांतरित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र के दिनेश कुमार चौधरी, रामधनी गिरि, रोहित वर्मा, लवकुश, मार्कंडेय और हरिश्चंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed