सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Those who connect with Yagya and Gayatri, their life blossoms and flourishes.

Siddharthnagar News: यज्ञ और गायत्री से जो जुड़ते, उनका जीवन होता है पुष्पित-पल्लवित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Those who connect with Yagya and Gayatri, their life blossoms and flourishes.
तुलसियापुर के पचऊध में गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा में सुनाते व्यास डा.राहुल देव त
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के पचऊध में चल रहे पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा के आखिरी दिन मंगलवार को विशेष पूर्णाहुति यज्ञ किया गया। कथा व्यास डाॅ.राहुल देव त्रिपाठी ने कहा कि पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम लोगों को सद्बुद्धि, सद्चिंतन एवं सत्कर्म से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। जो लोग यज्ञ और गायत्री से जुड़ जाते हैं उनका जीवन पुष्पित,पल्लवित और सुगंधित बन जाता है।
Trending Videos

सद्चिंतन व्यक्ति के जीवन की दिशा धारा बदल देता है। उन्होंने कहा कि 2026 में गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक की जन्म शताब्दी भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए ज्योति कलश यात्रा के माध्यम जन जन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से नशा से दूर रहने और अपने भोजन को शुद्ध और सात्विक रखने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ के समापन के अवसर पर शाम को गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बना।इस पवित्र अनुष्ठान में हजारों दीपों का प्रज्वलन किया गया, जो श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक था. शाम को आयोजित गायत्री दीप महायज्ञ के दौरान यज्ञशाला में उपस्थित हर श्रद्धालु ने अपने-अपने द्वारा लाये गये दीप जलाये।दीपों की लौ से पूरा क्षेत्र प्रकाशमान हो उठा।
दीप प्रज्वलन के साथ-साथ गायत्री मंत्रों का उच्चारण किया गया। जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात कार्यकर्ताओं को गुरुदेव के साहित्य एवं गायत्री मंत्र पट्टिका देकर उन्हें सम्मानित किया गया। टोली की विदाई प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय ने अंगवस्त्र भेंट करके किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. पवन मिश्र, हियुवा नेता अजय सिंह, विचारी यादव, सुनील यादव, भोला गुप्ता, हरिनारायण यादव, रामनारायण चौधरी,रामकुमार पासवान, जयप्रकाश, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed